कांग्रेसियों ने एसबीआई और एलआईसी को लेकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन विरोध।

सुकमा :- एसबीआई और एलआईसी को लेकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सुकमा जिला मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाजू में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम लोगों के पैसे सुरक्षित करने की मांग की। सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जगन्नाथ राजू साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से पूरा देश खासकर मध्यम वर्ग चिंतित है। मोदी सरकार द्वारा अडानी समूह में एसबीआई एवं एलआईसी जैसी सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों, एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाता धारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी खास भारतीय कॉर्पोरेट घराने के खिलाफ नहीं रहे हैं, हम घोर पूंजीवाद के खिलाफ है हम चुनीदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के नियम बदलने के खिलाफ है हम हमेशा गरीब और आम आदमी के साथ खड़े हैं और रहेंगे। इस घटना के खिलाफ आज एसबीआई बैंक के सामने विभिन्न मांगो को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जीव जंतु बोर्ड सदस्य करण सिंह देव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव, शेख सज्जार, राजेंद्र सिंह भदौरिया, सोनू राम, राजेश नारा, आयशा हुसैन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर कांग्रेस कमेटी पार्षद, एल्डरमैन सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता मौजूद थे।