*भगवान राजीवलोचन पर आधारित दिलीप षड़ंगी के स्वर में प्रस्तुत भजन का हुआ विमोचन*
राजिम। श्री राजीवलोचन एवं राजिम पर आधारित छत्तीसगढ़ी भजन का विमोचन मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रदेश के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी द्वारा राजिम की महिमा पर छत्तीसगढ़ी भजन तैयार किया गया है। जिसका विमोचन एवं यूट्यूब पर अपलोड मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्य एवं पुजारी समिति, श्री राजीवलोचन आंजनेय सुंदरकाण्ड के सदस्यों के बीच मंदिर के सर्वराकार भूषणसिंह ठाकुर के हाथों किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट कमेटी के सचिव अनिल तिवारी, जनपद के पूर्व अध्यक्ष राघोबा महाड़िक, चंद्रभान सिंह ठाकुर, पुजारी समिति के अध्यक्ष रामकुमार सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष बलजीत सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य शिवसिंह ठाकुर, बलदाऊ सिंह ठाकुर, बैकुण्ठ सिंह ठाकुर, परससिंह, कन्हैया सिंह, सुन्दरकाण्ड समिति से राजेन्द्र निर्मलकर, पन्ना साहू, हरिश, रामकुमार देवांगन, भूपेश देवांगन सहित हुमन कुमार सार्वा ने दिलीप षड़ंगी के भजन चैत के महिना दाई… की शानदार प्रस्तुती दी। इस मौके पर उपस्थित दिलीप षड़ंगी ने अपने उद्बोधन में कहा की इस भजन के निर्माण में मेहनत छिपी हुई है। जिसका आंकलन श्रोतागण करेंगे। वर्तमान परिस्थितियों को भी रेखांकित किया गया है। आभार प्रकट ट्रस्ट कमेटी के प्रबंधक पुरूषोत्तम मिश्रा ने किया।
