वार्षिकोत्सव में छात्रों ने शिक्षाप्रद नाटक का मंचनकर, दर्शकों का दिल जीता।

मगरलोड :- शासकीय बालक माध्यमिक शाला एवं शास. उच्च. माध्य. वि.हसदा नं 1 के संयुक्त तत्वधान में वार्षिक उत्सव रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसमें कक्षा छटवी से बारहवीं तक के समस्त छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भारतवर्ष की संस्कृति देश भक्ति गीत छत्तीसगढ़ के लोकगीत, कृष्ण लीला का मंचन, अंधेर नगरी चौपट राजा, जय गंगान विषयों पर सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति तारनी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू, सरपंच जगदीश राम साहू, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष तेजराम साहू, रेखराम, उपसरपंच टेकचंद साहू, गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी, पालक अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि बच्चों के चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास के लिए वार्षिक उत्सव का आयोजन एक मंच प्रदान करता है जिससे बच्चों में विभिन्न कलाओं का विकास होता है। शिक्षा के साथ साथ बौद्धिक अकादमिक, रचनात्मक क्रियाकलापों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय में किया जाता है। प्रतिवर्ष वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक छात्र – छात्राओं में देश प्रेम की भावना अपनी सभ्यता संस्कृति को पहचानने का अवसर देना है। कार्यक्रम में मा. शाला के प्रतिभागी ग्रुप जय गंगान तामेश्वर एवं साथी, अंधेर नगरी चौपट राजा एवन ग्रुप, गोविंद बोलो डांस लोकेश ग्रुप, दीप शिक्षा तेज प्रकाश ग्रुप, पढ़ोगे लिखोगे पारस ग्रुप, पंथी गीत चंद्रहास ग्रुप ने प्रस्तुतीकरण कर दर्शकों का दिल जीत लिया। शा उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किया जिसे दर्शकों ने ताली बजाकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्याख्याता एमआर साहू तथा के. एस. साहू सर ने किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य के के कंवर , संकुल समन्वयक जी.आर.यादव, सभी ब्याख्याता, प्र.पाठक ए. एस. कंवर, शिक्षिका एस. बी. साहू, हेमलता मरकाम, शिवशंकर साहू, विरेन्द्र साहू का विशेष सहयोग रहा हैं।