“लोन वर्राटू“ घर वापस आईये अभियान से प्रभावित होकर 01 और महिला माओवादी ने चुना।

दंतेवाड़ा :- जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला दंतेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय है उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना /कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू घर वापस आईये अभियान चलाया जा रहा है एवं उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप (भा. पु. से.) दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ एवं पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु. से .) के द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर मलांगेर एरिया कमेटी अन्तर्गत पोटाली पंचायत मिलिशिय सदस्या भीमे हेमला पिता राजा राम हेमला उम्र लगभग 27 वर्ष जाति माड़िया निवासी पोटाली पटेलपारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा ने माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर लोन वर्राटू घर वापस आईये अभियान एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.) दंतेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी भा.पु.से., अरूण कुमार सज्जा द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा राम कुमार बर्मन रा.पु.से. सत्य नारायण तंवर डिप्टी कमाण्डेट (आसूचना शाखा ) सीआरपीएफ एवं उप पुलिस अधीक्षक आशा रानी ( रा. पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी बारसूर के समक्ष आत्मसमर्पण किया आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी दंतेवाड़ा का विशेष योगदान रहा। शांति का पथ लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 150 ईनामी माओवादी सहित कुल 593 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं। आत्मसमर्पित महिला माओवादी भीमे हेमला पिता राजा राम हेमला निम्नलिखित घटना में शामिल थी। 1.थाना अरनपुर अप.कं -03/2020 धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506, 302,364 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 13,23,38 (2), 39 (2) विविनिकिअधि. 1967 पंजीबद्ध है। 2. इसके अलावा नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना एवं नक्सली बैनर, पोस्टर लगाने की घटना में शामिल थी।