बेमेतरा:- बेमेतरा जिले के साजा ब्लॉक के ग्राम बिरनपुर के एक हिन्दू लड़की को मुस्लिम युवक भगाकर शादी कर लिया हैं, लड़की के परिवार वालो के शिकायत पर पुलिस प्रशासन के द्वारा छानबीन कर दोनो को पकड़कर बेमेतरा लाया गया हैं बताया जा रहा हैं कि लड़की को पिछले पांच दिनों से महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित सखी सहेली वन स्टाप सेंटर बेमेतरा में रखा गया हैं, परिवार वाले एवं सामाजिक संगठनो के द्वारा लड़की को परिवार वालो को सौंपने की मांग को लेकर सखी सहेली वन स्टाप सेंटर के सामने आक्रोशित भीड़ प्रदर्शन कर रही हैं प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैं।

