देवपुर में निषाद समाज का वार्षिक सम्मेलन 25 व 26 फरवरी को, आयोजन की तैयारी में जुटे पदाधिकारी गण।

मगरलोड । छत्तीसगढ़ निषाद समाज 22 पाली डोगेश्वर परिक्षेत्र देवपुर का वार्षिक सम्मेलन 25 व 26 फरवरी शनिवार रविवार को राम जानकी मंदिर प्रांगण देवपुर में आयोजित की गई है। वार्षिक सम्मेलन में सामाजिक प्रकरण चर्चा एवं निपटारा, युवक विचार गोष्ठी, आदर्श विवाह , प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय की जानकारी दी जाएगी। 25 फरवरी शनिवार को शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलित के मुख्य अतिथि माननीय एमआर निषाद जगदपुर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त होगें। अध्यक्षता चंदूलाल निषाद जिलाध्यक्ष जिला निषाद समाज धमतरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि संतोषी निषाद पार्षद नगर पंचायत भखारा, हरक राम निषाद उपाध्यक्ष जिला निषाद समाज धमतरी, नेहरू राम निषाद पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद समाज, खुमान निषाद कोषाध्यक्ष जिला निषाद समाज धमतरी, तामेश्वर निषाद उपाध्यक्ष जिला निषाद समाज धमतरी, एनकुमारी निषाद सरपंच ग्राम पंचायत लडेर, चेतनराम यदु सरपंच ग्राम पंचायत देवपुर, मोहन नंदनी पांडे सरपंच ग्राम पंचायत ढीमरटीकुर नवागांव, शत्रुघ्न निषाद पूर्व सरपंच भंवरमरा, प्रेमलता निषाद रायपुर महानगर गायत्री कैवर्त महासमुंद, धनुष राम निषाद जिला प्रभारी निषाद समाज धमतरी, प्रदीप कैवर्त रायपुर एवं पाली पदाधिकारी की उपस्थिति में संपन्न होंगे। वार्षिक सम्मेलन की तैयारी में पाली अध्यक्ष फगनू राम निषाद, संरक्षक सागर निषाद, उपाध्यक्ष टेकराम निषाद, कोषाध्यक्ष परमा निषाद, महासचिव नील कुमार निषाद, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चेतन निषाद, मीडिया प्रभारी पवन निषाद समेत सामाजिकगन जुटे हुए है।