राजिम:- साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति एवं नगर साहू संघ राजिम नयापारा के संयुक्त तत्वाधान में मांघी पुन्नी मेला में आयोजित राजिम माता भोग भंडारा का उद्घाटन समाजिक ध्वज फहराकर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने किया। राजिम मांघी पुन्नी मेला के प्रथम दिवस राजिम माता भोग भंडारा समिति के अध्यक्ष लाला साहू अपने स्वर्गीय माता पिता के पुण्य स्मृति में भोग भंडारा कराया। प्रथम दिवस भोग भंडारा में मेला में आए हुए हजारों लोग भंडारा में शामिल होकर भोजन ग्रहण किए। भोग भंडारा में 36 गढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन सलगा बरा, डुबकी कढ़ी एवं एचएमटी चावल परोसा गया। भोग भंडारा शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ सियाराम साहू प्रदेश उपाध्यक्ष मालक राम साहू, कुलदीप साहू एवं महामंत्री दयाराम साहू समिति के संरक्षक डॉ रामकुमार साहू, डॉ महेंद्र साहू, देवनाथ साहू, रतिराम साहू, प्रेम लाल साहू, मेघनाथ साहू, परदेसी राम साहू, समिति के उपाध्यक्ष नूतन साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, महामंत्री रामकुमार साहू, लोकनाथ साहू, सह सचिव ठाकुर राम साहू, नगर साहू संघ अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, कुंज बिहारी साहू, ओमप्रकाश साहू, भंडारा समिति के प्रमुख रामकुमार साहू, राजू साहू, तरुण साहू, विष्णु साहू, ईश्वरी साहू, प्रकाश साहू, धीरज साहू, संजू साहू, छन्नू साहू, किशन साहू, जयराम साहू, रामजीवन साहू, राम साहू, दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर साहू, युवा प्रकोष्ठ के संयोजक योगेश साहू, ओंकार साहू, इंजीनियर होरीलाल साहू, प्रीतम साहू, रोशन साहू, किशन साहू, प्रदीप साहू, शिवकुमार साहू, यांशु साहू, प्रांशु साहू, मातृशक्ति के रूप में वत्सला साहू, गीता साहू, प्रेम बाई साहू, राम बाई साहू, उषा साहू, किरण साहू, शांति साहू, इंदु साहू सहित समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

