बालोद /हाशिम कुरैशी

दल्ली राजहरा :- तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष यूवराज साहू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 6 फरवरी सोमवार को दोपहर 12:00 बजे स्थानीय मां कर्मा मंदिर प्रांगण गांधी चौक दल्ली राजहरा में तहसील साहू संग दल्ली राजहरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया है l जिसमें तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवराज साहू जी उपाध्यक्ष श्री रेखुराम साहू जी महिला उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू जी सचिव श्री घना राम साहू जी एवं उनके नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण शपथ लेंगे l पूर्व तहसील साहू संघ के अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू जी एवं उनके कमेटी का बिदाई समारोह का भी आयोजन किया गया है l इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अध्यक्षता करेंगे माननीय श्री सोमन साहू जी अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे माननीय श्रीमती अनिला भेड़िया जी मंत्री महिला एवं बाल विकास छत्तीसगढ़ शासन विशेष अतिथि श्री राजेंद्र साहू जी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग श्रीमती मोहन कुमारी साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर श्रीमती शालू साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ रायपुर श्रीमती अंजलि साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद श्री अशोक बॉम्बेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा कार्यक्रम के आयोजन में तहसील साहू संघ के सभी विभागों के कार्यकर्ता तथा सभी 15 परिक्षेत्र के अध्यक्ष एवं उनके कमेटी के सदस्य जुटे हुए हैं l तहसील साहू संघ के उपाध्यक्ष श्री रेखु राम साहू ने समस्त साहू समाज के सदस्यों से अपील की है कि यह कार्यक्रम हमारा अपना कार्यक्रम है l आप सभी सपरिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें ।
