दिशांत ठक्कर गरियाबंद ब्यूरो ।आज दिनांक 28.02.2021 को सर्व सोनार ( सोनी ) समाज का बैठक सर्व सोनी समाज भवन आमदी में रखा गया जिसमें समाज के पदाधिकारी एवं समाज के सदस्यों द्वारा समाज हित के विषय मे चर्चा किया गया , समाज के वरिष्ठ सदस्य स्व श्री योगेश्वर प्रसाद सोनी जी को दो मिनट का मौन व्रत रख श्रध्दांजलि अर्पित कर बैठक को आगे बढ़ाया गया , समाज के कार्यो को सुचारू रूप से चलाने एवं सामाजिक सूचनाओं को सभी सदस्यों तक पहुचाने के लिए सर्व सम्मति से श्री प्रकाश सोनी को सर्व सोनार ( सोनी ) समाज गरियाबंद परिक्षेत्र का मीडिया प्रभारी एवं श्री लक्की सोनी जी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया , जिसके लिए समाज के सदस्यों द्वारा उनको बधाई दी गई , उसके पश्चात बैठक समापन की घोषणा की गयी।
