अरंड में कल से त्रिदिवसीय मानसगान प्रतियोगिता

राजिम :- समीपस्थ ग्राम अरंड में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज 3 फरवरी से 5 फरवरी 2023 तक छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय श्रीरामचरित मानस गान, व्याख्यान एवं संगीतमय प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल चौक अरंड में मारुति नंदन मानस परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रख्यात 25 मानस मंडलियों का प्रस्तुतीकरण होगा। जिसमें प्रथम दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्षता रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता करेंगे। द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि पुष्पा जगन्नाथ साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, अध्यक्षता भुनेश्वरी अंतरिक्ष साहू जनपद सदस्य फिंगेश्वर होंगे। समापन दिवस के मुख्य अतिथि डॉ मुकेश कुमार साहू सरपंच एवं अध्यक्षता धनेश कुमार साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत अरंड होंगे। यह जानकारी मारुति नंदन मानस परिवार के सचिव रोशन लाल साहू शिक्षक ने दी है।