फिंगेश्वर :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा (छठवां संस्करण) कार्यक्रम का प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों शिक्षकों एवं अभिभावकों से बातचीत कर उनके साथ मूल्यवान सुझाव साझा किए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि छात्र तनावमुक्त होकर परीक्षाएं दे। यह कार्य दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम मेंआयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के छठवें संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा के तनाव को दूर करते हुए कहा कि असफलता सफलता की प्रथम सीढ़ी है। उन्होंने आगे कहा कि हमें परीक्षा के तनाव को कम करना चाहिए और इसे उत्सव में बदलना चाहिए। विद्यार्थियों को मेहनत और ईमानदारी की राह पर चलने की सलाह देते हुए कहा कि धोखाधड़ी आपको जीवन मे कभी सफल नहीं बनाएगी।भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है।भारत मे कई भाषाएं है हमें इस समृद्धि पर गर्व होना चाहिए।पीएम ने परीक्षा पे चर्चा मेरी भी परीक्षा है।हजारों-लाखों विद्यार्थी मेरी भी परीक्षा लेते है।इससे मुझे खुशी मिलती है। यह देखना मेरा सौभाग्य है कि मेरे देश के छात्रों का युवा मन क्या सोंचता है। ये सवाल खजाने की तरह है।कार्यक्रम के संपन्न होने पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि आप सभी सकारात्मक सोंच रखते हुए आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं और अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर घर,परिवार एवं शाला का नाम रोशन करें। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू, व्याख्याता दिनेश कुमार साहू, व्याख्याता सत्या मिश्रा, शिक्षक नकुल राम साहू, रुद्रप्रताप साहू, अविनाश साहू, भृत्य आकाश सूर्यवँशी व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

