राजिम :- दिल्ली में आयोजित नेशनल कब्बडी रेफरी परीक्षा ने छत्तीसगढ़ राज्य से दो लोग सफल हुए जिसमे पहला नाम गरियाबंद जिला के बरोंडा गांव में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत गीतेश्वर सिंह साहू का नाम है, हसदा नम्बर 1 निवासी गीतेश्वर क्षेत्र में बेहतरीन कबड्डी रेफरी के रूप में जाने जाते है, शिक्षक होने के साथ साथ खेल में रुचि ने उन्हे राष्ट्रीय परीक्षा में सफलता का कारण बनी उन्होंने इस सफलता का श्रेय कब्बडी संघ गरियाबंद जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौहान, सेवा राम साहू, घनश्याम पटेल, फलेश्वर यादव, घनश्याम साहू सहित खेल में रुचि रखने वाले अपने मार्गदर्शको को दिया है क्षेत्र में उनकी सफलता पर बरोंडा विद्यालय, कबड्डी संघ के सदस्य, हरिश्चन्द्र निषाद, हसदा सरपंच जगदीश साहू, कृष्ण कुमार साहू, चंद्र कुमार धुव्र, खेलन यदु, रोहित साहू, राजेश पटेल, कौशल साहू, हेमांशु साहू, चंद्रप्रकाश साहू, संतोष कुंजाम अशोक साहू, गणेश कुम्हार, वेद यादव, ब्याश बंजारे, नागेश निषाद, आत्मा निर्मलकर, मणिशंकर साहू, रिंकी साहू, सुमा साहू , परमेश्वरी यादव, एवं यादराम साहू आदि ने बधाई दी।

