3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बोड़राबांधा में संपन्न ।

मुड़ागांव (कोरासी):- ग्राम बोड़राबांधा में एक दिवसीय 3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सपन्न हुआ,यज्ञ का शुभारंभ प्रातः मंगल कलश यात्रा निकाली गई और वरुणदेव के पूजन के साथ 3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात देवपूजन एवं प्रातः 10.00बजे से 2.00बजे तक 3कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ।4.00बजे से 5.00बजे तक ब्रह्मवादिनी बहिनों द्वारा प्रज्ञा महा पुराण की कथा कही गई। सांय 6.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक दीप महायज्ञ संपन्न हुआ। इस प्रकार हर इकाई में 3कुण्डीय,5कुण्डीय ,9कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न किया जा रहा है। यज्ञ के माध्यम से विशेषकर माता -बहनों बलि-वैश्य महायज्ञ करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वस्थ रहने की कला, जीवन जीने की कला, दैनिक दिनचर्या को ठीक रखना, आहार -विहार एवं चिंतन -चरित्र को उपासना, साधना, आराधना के माध्यम से व्यावहारिक जीवन में अध्यात्म का समन्वय, गायत्री मंत्र का महत्व बड़े ही सरल शब्दों के माध्यम से युग ऋषि पं.श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेश को प्रज्ञा महा पुराण के माध्यम से बताया गया। यज्ञ को सफल बनाने मे चंदन सिह ठाकुर, राम अवतार यादव, नंदकुमार सिन्हा, उमेद दीवान, एवं समस्त गायत्री परिवार शामिल हुआ।