स्थानीय वार्ड 26 में प्रति वर्ष की भांति शीतला माता मंदिर मंडई एवम बालोद के रंग लोक संस्था का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बालोद। हाशिम कुरैशी 

दल्ली राजहरा। स्थानीय वार्ड 26 में प्रति वर्ष की भांति शीतला माता मंदिर मंडई एवम बालोद के रंग लोक संस्था का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर सम्मिलित हुए। आयोजन की अध्यक्षता वार्ड पार्षद टी ज्योति के द्वारा किया गया एवम विशिष्ट अतिथि के रुप में वार्ड 27 के पार्षद सूरज विभार, सुजीत झा उपस्थित थे। बड़ी संख्या में उपस्थित नगर वासियों ने पहले मंडई का फिर बालोद के रंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।