कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण।

 

कोरिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया गया।तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कलेक्टोरेट सभाकक्ष में श्री लंगेह ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान विभूतियों को श्रद्धांजली अर्पित की तथा सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शासन- प्रशासन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया। जिससे लोगों का विश्वास जिला प्रशासन पर बढ़े। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्या का क्षमता के अनुरूप त्वरित समाधान कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन, अपर कलेक्टर रीता यादव, संयुक्त कलेक्टर अनिल सिदार, विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।