कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा।

बालोद / हाशिम कुरैशी 

बालोद । राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज प्रातः 08 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर शर्मा ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर, डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।