धूम धाम से वन विभाग के कार्यालय में मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस ।

देवभोग। 74 वां गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कार्यालय वनपरिक्षेत्र इन्दागांव(देवभोग) में ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न छबिलाल ध्रुव, वनपरिक्षेत्र अधिकारी महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया, एवं अधीनस्थ स्टॉफ द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दिया गया, इस अवसर पर दिनेशचंद्र पात्र सहायक परिक्षेत्र अधिकारी, श्याम सुंदर वांदिले सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गोहरापदर, अश्वनीदास मुरचूलिया सहायक परिक्षेत्र अधिकारी देवभोग, बिम्बाधर यदु सहायक परिक्षेत्र अधिकारी अमलिपदर एवं अधीनस्थ समस्त फील्ड स्टॉफ़, राजूलाल यदु एवं समस्त कार्यालयीन स्टॉफ, वन परिवार देवभोग के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।