प्रबल स्त्री फाउंडेशन की अनोखी पहल।

मनेन्द्रगढ़। जिला मुख्यालय बनने के बाद भी मुख्य बाजार मनेन्द्रगढ़ में सुरक्षित, स्वच्छ महिला शौचालय ना होना दुखद और शर्मनाक है और जहाँ भी बने हैं वे मुख्य बाजार से दूर हैं साथ ही अधिकांश को जानकारी ही नहीं है। प्रबल स्त्री फाउंडेशन मनेन्द्रगढ़ द्वारा महिला शौचालय (पिंक टायलेट) की मांग को लेकर चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान में संस्था अध्यक्ष डा.रश्मि सोनकर ने कहा कि मनेन्द्रगढ़ नगर आसपास के क्षेत्र का व्यवसायिक केन्द्र है जहाँ प्रतिदिन हजारों महिलाएं अपने व्यवसाय, रोजगार के लिये बाजार में आती हैं लेकिन उनके लिए सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था ना होने के कारण उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। उन्हें यूरिन इंफेक्शन जैसी गंभीर बीमारी का भी खतरा बना रहता है। इस अभियान की शुरुआत गांधी चौक से की गई फिर अलग अलग समूहों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने अभियान के लिये ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और पुरुषों के हस्ताक्षर लिए और अंत में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अपना ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर डा.मंजुलिका करन, सुनीता शर्मा,  अनामिका चक्रवर्ती, सुनीता नेताम, उर्मिला राव, प्रतिमा प्रसाद, शीला सिंह, नीलम, गंगा ताम्रकार, नीक्की सोनी, प्रीती, बबीता, ज्योति, अनिता, सविता, रूबी, अनिता पाल, रेखा घोष, नीलम सोनी, मालती अग्रवाल, निधि अग्रवाल, ममता नामदेव, आकाश दुआ, हिमांशु श्रीवास्तव, राजेश केसरवानी, आदित्य राज डेविड, नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव आदि उपस्थित रहे।