राष्ट्रीय मतदाता दिवस रैली बैरख।

कवर्धा । आज दिनांक 25.01.2023 को शासकीय हाई स्कूल बैरख,माध्यमिक, प्राथमिक के द्वारा ग्राम पंचायत-बैरख के प्रांगण एवं सड़कों में ग्रामीणों के बीच राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।जिसमे मतदान के लिए शपथ लिया गया एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व को प्राचार्य सोहन यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का गठन भारतीय संविधान के लागू होने के 1 दिन पहले 25 जनवरी 1950 को हुआ था,क्योंकि 26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतांत्रिक देश बनने वाला था एवं प्रधानपाठक तीजराम विश्वकर्मा ने कहा कि भारत मे मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है और यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है व्याख्याता प्रेमलता ठाकुर ने कहा कि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है।इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने- ” सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो ” के नारों साथ जन जागरूकता रैली निकाली । रैली में शिक्षक केशव प्रसाद भारद्वाज, पटवारी जयंत्री मंडावी, किरण धुर्वे, सुनऊ राम मसराम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।