नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी सूचना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्त में।

बालोद । हाशिम कुरैशी

बालोद । थाना गुण्डरदेही क्षेत्रातर्गत रहने वाले प्रार्थया ने दिनांक 22.01.2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नबालिग पुत्री जिसकी उम्र 17 साल 07 माह है को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा वैध संरक्षण की संरक्षता से अपहृत कर ले गया है। प्रथम दृष्टया अपराध धारा 363 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध कमांक 34 / 23 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना दौरान पिडिता को आरोपी मेघराज साहू के कब्जे से बरामद कर पूछताछ किया गया कथन मे पिडिता ने बताया की मेघराज साहू के द्वारा दिनांक 10.01.2023 को अपने घर ले जाकर शादी कर पत्नि बनाकर रखने की झांसा देकर जबरदस्ती लगातार शारीरिक संबंध बनाया है। प्रकरण में धारा 366, 376 (2) (ढ). भादवि 4. 5(d) 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई प्रकरण के आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये. प्रकरण के आरोपी मेघराज साहू को आज दिनांक 23.01.2023 के 14.10 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही के पर्यवेक्षण मे व निरीक्षक राकेश ठाकुर थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व में आरोपी गिरफ्तारी व अपहृता के दस्तयाबी में सउनि लता तिवारी, सउनि संजीवन साहू आर दमन वर्मा, राकेश सलाम, ललित कदम, पंकज तारम, म.आर. अर्णिका ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपी :- मेघराज साहू