मुड़ागांव (कोरासी)। विकासखण्ड छुरा के ग्राम पंचायत खड़मा जो खड़ादेव के पावन धरा ग्राम खड़मा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासियो द्वारा तीन दिवसीय ऐतिहासिक भव्य मड़ई मेला का आयोजन 22 जनवरी दिन रविवार से 23,24 जनवरी दिन मंगलवार तक का आयोजन रखा गया है। ग्राम खड़मा मड़ई मेला पूरे अंचल में मशहूर है इस मड़ई मेला में शामिल होने दूर दूर से लोग आते है इस त्रिदिवसीय विशाल मड़ई मेला दो दिन पहले से दुकानदार खेल खिलौने आदि की दुकान सज चूकी है वहीं मिना बाजार भी सजने प्ररंभ हो गया है, मड़ई मेला मे मौत कुआँ, हवाई झूला,डिस्को झूला, डेगन रेलगाड़ी, बच्चों का वाटृ तैराकी,अन्य समाग्री सज रहे है।वही रात्रि कालिन कार्यक्रम 22 जनवरी दिन रविवार के रात्रि जय मां शारदे छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी मालीभाठा उड़ीसा की प्रस्तुति होगी और 23 जनवरी दिन मंगलवार रात्रि सुप्रसिद्ध आर्केस्टा छत्तीसगढ़ी लोककला मंच रंजनी दैहान बांधाबाजार राजनांदगांव की प्रस्तुति एवं 24 जनवरी दिन मंगलवार के रात्रि सुप्रसिद्ध आर्केस्टा छत्तीसगढ़ी लोककला मंच कारी बदरिया मोखा गुरुर जिला बालोद की प्रस्तुति होगी।
