बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टीकर से प्रचार प्रसार ।

बीजापुर। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन मे बीजापुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह पर शुक्रवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमे जिले के ग्राम पंचायतों में बेटी- बचाओ, बेटी-पढ़ाओ अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पंचायत भवनों, सामुदायिक स्थलों ग्रामीणों के घरों में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवको के माध्यम से स्टीकर चस्पा किया जा रहा है। जिससे कि जिले में बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके और लड़कियों को स्कूल से जोड़ा जा सके साथ ही उनको भ्रमण के दौरान परिवार वालों को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अधिकारों के बारे में भी जानकारी दिया जा रहा है इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रति दिवस किया जा रहा है।