गरियाबंद। कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद में पुर्नगठित राष्ट्रीय बास मिशन योजना के अंतर्गत 17 जनवरी 2023 को केन्द्र के प्रशिक्षण कक्ष में बांस उत्पादन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम कोपरा, पाथरमोहंदा, नहरगांव एवं कोकड़ी के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। उक्त प्रशिक्षण में केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. शालु एन अब्राहम ने प्रशिक्षणार्थियों को बांस रोपण की तकनीक एवं बांस में कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे बताया। साथ ही बांस का जीविकोपार्जन में महत्व, बांस का उपयोग एवं आर्थिक विश्लेषण कर प्रशिक्षण दिया गया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. ईशु साहू ने प्रशिक्षण में छ.ग. में बांस की विविधता, बांस की पादप संवर्धन विधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम सहायक श्री मनीष राव घाटगे, प्रदीप सिन्हा सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
