फिंगेश्वर ब्लाॅक के ग्राम भेंड्री में सरकारी शिक्षक करता है झोलाछाप डॉक्टरी ,स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग अनजान

फिंगेश्वर ब्लाॅक के ग्राम भेंड्री में सरकारी शिक्षक करता है झोलाछाप डॉक्टरी
स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग अनजान
परमेश्वर कुमार साहू ,27 फरवरी 2021

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम भेंड्री में सरकारी शिक्षक द्वारा शासन के सारे नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए क्लीनिक का संचालन कर मरीजों का इलाज कर रहा है। भेंडरी निवासी जागेश्वर साहू सरकारी शिक्षक है जो कि पास के ही गांव के खैरझिठी स्कूल में पदस्थ ।जो अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतते हुए झोलाछाप डॉक्टर बन मरीजों का इलाज कर दोतरफा कमाई करने में लगे है।एक शिक्षक होकर जिस तरीके से शासन व विभाग को धोखे में रखकर क्लीनिक संचालन कर मरीजों का इलाज कर रहे है वो किसी से छिपा नहीं है।वहीं उक्त शिक्षक झोलाछाप डॉक्टरी तो करता ही है और नर्सिंग होम एक्ट के सारे नियमो को ताक में रखकर प्रतिबंधित दवाइयां भी मरीजों को देकर मोटी फीस वसूलने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।इस पूरे मामले पर स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग पूरी तरह से अनजान है ।जिसके कारण शिक्षक के भेष में झोलाछाप डॉक्टर जागेश्वर साहू विभाग के साथ आंख मिचौली के खेल खूब खेल रहा है।वहीं भेंडरी के पास स्थित गांव सोनेसीली में भी झोलाछाप डाक्टरों का जमावड़ा है ।यहां भी दो ऐसे डाक्टर है जो सारे नियमो को ताक में रखकर क्लीनिक संचालित कर बेधड़क इलाज कर रहे है।अब देखना ये होगा कि खबर के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।हालांकि फिंगेश्वर ब्लाक मुख्यालय अन्तर्गत के गांव में हफ्ते भर पहले छापामार कार्यवाही कर ऐसे ही शिक्षक जो झोलाछाप डॉक्टरी कर रहा था उसके खिलाफ कार्यवाही किए है।वहीं ब्लाक मुख्यालय के अनेकों गांवों में ऐसे कईयों मामले है जंहा शिक्षकों के आलवा सरपंच प्रतिनिधि भी बिना डिग्री के क्लीनिक संचालन कर व इलाज कर विभाग को ठेंगा दिखा रहे हैं।