बेमेतरा जिले के गणतंत्र दिवस समारोह में संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ध्वजारोहण करेंगें।

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के लिए बेमेतरा जिले के जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण एवं मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव मा.गुरुदयाल सिंह बंजारे जी को मुख्यआतिथ्य बनाया गया हैं, गुरुदयाल बंजारे जी बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं गुरुदयाल बंजारे जी बेमेतरा जिले के मुख्य समारोह में पहली बार ध्वजारोहण करेंगें, शासन के इस आदेश से उनके समर्थक उत्साहित हैं अपने नेता को जिले के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण देखने का अवसर मिलेगा।