धमतरी :- बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष आशीष रात्रे के नेतृत्व में ग्राम रावां के सतनामी समाज के लोग एसपी कार्यालय में गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ गैर संवैधानिक शब्दों के प्रयोग करने को लेकर एससी-एसटी एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई को लेकर एडिशनल एसपी मेघा टेमंभुकर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बसपा जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने बताया लगातार धमतरी जिले में एससी-एसटी समाज के साथ अन्याय अत्याचार हो रहा है,जिस पर पुलिस विभाग तत्काल कार्रवाई नहीं हो रहा है इस ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर चार दिनों के भीतर संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाही नहीं होने पर कलेक्ट्रेट एसपी कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन प्रर्दशन कर अनोखा प्रर्दशन किया जायेगा।इस अवसर पर प्रमुख सतनामी समाज रावां के अध्यक्ष गणेश राम बांधे, गैंदालाल टंडन, हरबंश मार्कंडेय, खेमराज मार्कंडेय, वासुदेव निराला, गुलशन बांधे, खिलेशवर बंजारे, संतोष बंजारे, रेशम मार्कंडेय, जोहन बांधे, सुकलाल कोषरे, विजय टंडन,कार्तिक बांधे,शिवा टंडन, रेशम बांधे दूजराम टंडन, गिराजा बाई बंजारे, मीना टंडन, कांति बंजारे, रमशीला बांधे, महेश्वरी बंजारे, बिंदु बाई टंडन, सुनेति बाई टंडन, मीना बंजारे, दशोदा बांधे, पुष्पा भारती, उमा मार्कंडेय, गंगोत्री बाई मार्कंडेय, सति बाई बांधे, अनिता बंजारे, रेशमा बंजारे, मैना बंजारे, लक्ष्मी टंडन, आरती बांधे, पूर्णिमा टंडन, सीमा टंडन मुकेश बंजारे आदि।
