सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सम्मान एवं संवेदना पुष्प राशि भेंट कर उत्कृष्ट शिक्षको का किया सम्मान।

धमतरी :- सहायक शिक्षक फेडरेशन ने पदोन्नत प्राथमिक प्रधान पाठक का किया सम्मान एवं संवेदना पुष्प राशि भेंट किया तथा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह बीटीआई भवन नगरी में रखा गया जिसके मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावा इस कार्यक्रम के अध्यक्षता दौलतराम ध्रुव जिलाध्यक्ष सहायक शिक्षक फेडरेशन धमतरी, विशेष अतिथि ब्रजेश वाजपेई, एवं व्ही पी चंद्रा, केआर साहू विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी थे ।कार्यक्रम के शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई इसके पश्चात राजकीय गीत का गायन किया गया मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों का गुलाल चंदन पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष एस .बी. मिर्जा द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया। नवनियुक्त प्रधान पाठकों का सम्मान करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र दिया गया। उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। स्वर्गीय हरिराम साहू के परिजन को ₹40000 का चेक संवेदना राशि भेंट किया गया। सहायक शिक्षक फेडरेशन नगरी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि सभी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया । इस कार्यक्रम के अवसर पर पदोन्नति हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से आभार प्रकट किया गया। संगठन द्वारा सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने सहित सहायक शिक्षक की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया एवं पदोन्नति मिलने पर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन टिकेश्वर साहू एवं हुलास सूर्या कर द्वारा किया गया ।कार्यक्रम का आभार प्रकाश चंद्र साहू द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव , जिला शिक्षा अधिकारी ब्रजेश बाजपाई, व्ही.पी.चंद्रा प्राचार्य डाइट नगरी, सहायक शिक्षक फेडरेशन जिलाध्यक्ष दौलत राम ध्रुव, संयुक्त शिक्षक संघ अध्यक्ष पदुमलाल साहू, समन्वयक संघ अध्यक्ष जसपाल खनूजा, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ अध्यक्ष एम .के. बोर्झा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक डोमार सिंह ध्रुव, सुरेंद्र लोन्हारे, संजीव रेड्डी, लोमस प्रसाद साहू, लोचन साहू, खिजन साहू, गजानंद, सोन प्रकाश चंद्र साहू, चुरामन साहू, चैंपेश्वर साहू, ममता प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, हरीश चंद्र कश्यप, अनिल कुमार साहू, टिकेश्वर साहू, कमलेश चंद्राकर, गोविंद साहू, बसंत कुमार साहू ,सुजीत देवांगन, शशीकांत बैरागी, देवी राम निषाद, टीकाराम कुंजाम, बीरन सिंह नेताम, योगेश्वरी ध्रुव, पद्मिनी साहू, पीयूष साहू विभिन्न कर्मचारी अधिकारी संगठन के अध्यक्ष गण ब्लॉक पदाधिकारी गण संकुल अध्यक्ष गन सहायक शिक्षक फेडरेशन के सदस्य गण आदि उपस्थित थे।