कोष्टापारा में महापौर के निर्देश पर दुर्गा मंदिर गौरा चौरा के पास का मोटर पंप सुधार कर पानी की समस्या का समाधान हुआ निरीक्षण करने जल विभाग अध्यक्ष हाशमी पहुंचे ।

धमतरी :- शहर के कोष्टापारा वार्ड में दुर्गा मंदिर गौरा चौरा के पास मोटर पंप खराब हो गया था जिससे पानी की समस्या हो गई थी वार्ड की सबीना अंजुम और वार्ड वासियों ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाश गोलछा को बताए उन्होंने महापौर विजय देवांगन और जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी को जानकारी दिए जिस पर महापौर ने अधिकारी को निर्देश दिए जिस पर उक्त स्थल पर टैंकर भेजा गया और सुधार कार्य जारी हुआ जिसका निरीक्षण जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी पहुंचे दोपहर तक मोटर पंप बदलकर पाईप लगवाकर सुधार कार्य पूर्ण किया गया जिससे प्रभावित क्षेत्र की पानी की समस्या का समाधान हुआ और उस एरिया मे पेयजल सुचारू रूप से उपलब्ध हुआ जिस पर सबीना अंजुम और वार्ड वासियों ने महापौर विजय देवांगन, आयुक्त, सभापति अनुराग मसीह, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आकाश गोलछा और जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी और नगर पालिक निगम का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किए।