संगीतमय भागवत कथा आयोजन ।

धमतरी :- कुरूद नगर मे बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के मुख्य संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के विशेष सहयोग से विश्व विख्यात पुज्या जया किशोरी जी के भागवत कथा का आयोजन आज 7 जनवरी से प्रारंभ हो गया है, हज़ारों श्रद्धालुओं एवं हज़ारों माता बहनों के द्वारा कुरुद के इतिहास में पहली बार विशाल कलश यात्रा मातृशक्तियों के द्वारा उत्सव के माहौल में जया किशोरी जी का अभिनंदन कर भागवत कथा का पहला दिन कुरुद के लिए स्वर्णिम रहा। कुरूद के खेल मैदान मे 20 हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बैठने हमारी समिति ने विशेष व्यवस्था किये है ! आज कथा के पहले दिन किशोरी जी के स्वागत अभिनंदन संरक्षक मंडल के अतिथिगण, मुख्य संरक्षक अजय चन्द्राकर , नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर , पूर्व अध्यक्षगण राजकुमारी दीवान , ज्योति चन्द्राकर ,रविकान्त चन्द्राकर, संस्था के सभी पदाधिकारी, संयोजकगण, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा संपादित हुआ !