शीतलहर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के द्वारा शहर में जगह – जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही हैं।

बेमेतरा :- प्रदेश में जबर्दस्त शीतलहर के कपकपाते ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के द्वारा ठंड से आम जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए चौंक-चौराहे, बाजार, बस स्टैण्ड, होटल ढाबा में अलाव जलाया जा रहा हैं जहां लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहें हैं, शाम होते ही जलते हुए अलाव के पास भीड़ एकत्रित हो जाती हैं शासन की इस व्यवस्था से आम नागरिक राहत महसूस कर रहें।