पीएम आवास से वंचित लोगों के लिए लड़ेगी भाजपा, “मोर आवास मोर अधिकार” बैठक में लिया निर्णय, आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की हैं तैयारी – जितेंद्र मांझी ।

देवभोग :- मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के हित में जिला भाजपा आने वाले दिनों में एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी करने जा रही है। इस संबंध में मोर आवास मोर अधिकार की उपस्थिति में जिला भाजपा कार्यालय में तथा देवभोग के बैठक में मार्गदर्शन दिया गया। जिसमे प्रभारी जितेन्द्र मांझी जी अ.ज.जा.मोर्चा मंडल अध्यक्ष, प्रमोद यादव जिला कोषाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सनत कुमार मांझी भाजपा नेता सरपंच झाखरपारा,मोहन मरकाम मंडल उपाध्यक्ष,डोवेंद्र सोनी संयोजक भाजपा एन.जी.ओ प्रकोष्ठ, मधुसदन सोरी, शंकर मांझी, जितेन्द्र सोनी,परमानंद मरकाम, बीर सिंह, गंभीर यादव, समस्त हित ग्राही उपस्तिथि देकर भूपेश सरकार का विरोध प्रदर्शन किये।

मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा का प्रदर्शन :- इसी कड़ी में देवभोग विकासखंड के ग्राम पंचायत गंगराजपुर शक्ति केंद्र में मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया। जिसमें प्रभारी जितेंद्र मांझी जी अ.ज.जा. मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, सनत मांझी जी भाजपा नेता सरपंच झाखरपारा सहित भाजपा के बड़े नेताओं ने शिरकत की। भाजपा ने मंच से राज्य सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर आवाज बुलंद करने की कोशिश की। प्रमुख मुद्दों के तौर पर भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास के रुके हुए मामलों को उठाया।