जमाखोरी कालाबाजारी पर कार्यवाही करें प्रशासन – आशीष रात्रे ।

धमतरी :- बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष आशीष रात्रे ने कहा कि धमतरी जिले में जमाखोरी कालाबाजारी पर तत्काल कार्रवाई करें। बाजार में मंदिर मंजन गायब है बड़े व्यापारी मुनाफ कमाने के चक्कर में जमाखोरी कालाबाजारी को अंजाम दिया जा रहा है ,जिस पर जिला प्रशासन का कोई लगाम नहीं है।जिससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है ।लाकडाऊन के आशंका में अपने जमीर को बेचने का काम कर रहे हैं, पांच रुपये का मंजन चिल्लहर में 12 रुपए में बेचा जा रहा है बसपा जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे जिला प्रशासन से मांग की है कि लोगों की जनभावनाओं को समझते हुए तत्काल कार्रवाई करें। बिना किसी राजनीतिक दबाव भेदभाव के ताकि आम नागरिकों को महंगाई से कुछ राहत मिल सके। एक सप्ताह के जमाखोरी कालाबाजारी पर कार्यवाही अंकुश नहीं लगाया जाता तो फिर जिला प्रशासन, जिला मुख्यालय का घेराव किया जायेगा। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष आशीष रात्रे,आर पी संभाकर, उपाध्यक्ष कल्याण सिंह निर्मलकर, महासचिव अशोक मेश्राम ,जितेंद्र पटेल, के कचंद बघेल, लालचंद पटेल, राधे निषाद, किसन चांद, सूरज गजेन्द्र ठाकुर ,प्रसाद गुप्ता ,ईश्वरीय यादव ,रुपेन्द्र साहु, जगेश्वर देवांगन, कुंती कंवर, लक्ष्मीण साहू, सुरजा साहू ,मानकुंवर साहू ,श्रीदास मानिकपुरी ,धनसिह कंवर ,जामुन कंवर, दीपिका नाग, हन्नु ताड़ी, योगेश्वर चौहान ,रामनाथ अंसारी, मोहन मिरी, हमेश रंगारी, देवप्रसाद बांधे, नंदकुमार बांधे, पुकेशवर देशलहरे, रामलाल रामटेके ने की है।