जन्मदिन पर मुकेश कश्यप को मिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान व प्यार

कुरुद:-नगर के शिक्षक व जनसेवक मुकेश कश्यप का जन्मदिन आज छात्रवर्ग व जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से व प्रत्यक्ष रूप से भेंटकर पूरी सादगी के साथ मनाया।सुबह विद्यालय में उन्होंने स्कूली विद्याथियो के बीच केक काटकर अपने जन्मदिन को खास बनाया वहीं शाम को कलाम गार्डन में जनप्रतिनिधियों ने उनका जन्मदिन मनाया ,इस अवसर पर उन्होंने केक काटकर खुशियां बांटी।युवाओं ने उन्हें अपना सच्चा प्रेरक और छात्रहित पर काम करने के लिये बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पिछले काफी समय से सोशल मीडिया द्वारा सामाजिक,राजनैतिक, छात्रहित और अन्य विषयों पर कार्य करने के लिये वे हमेशा से ही आगे रहे है।कहार भोई समाज,युवा वर्ग,नगर के गणमान्य जनो ने उनके लगन, परिश्रम और सेवा भाव के लिये तारीफ करते हुए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगकामना की है।कलाम गार्डन में हुए जन्मदिन कार्यक्रम में नपा सभापति मनीष साहू,विचारमन्च प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय , तुकेश साहू,लव चन्द्राकर ,ऐश्वर्य साहू,अशोक साहू,सन्तोष प्रजापति ,प्रदीप साहू,अलख कँवर सहित बड़ी सँख्या में नगर के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
