*राम का पवित्र चरित्र लोकतंत्र का प्रहरी, उत्प्रेरक और निर्माता : राजकुमारी दीवान*
*देवरी में तीन दिवसीय मानसगान स्पर्धा का किया शुभारंभ
*
मुकेश कश्यप@ कुरूद:-ग्राम देवरी में रामायण आयोजक समिति एवं ग्रामवासी के तत्वावधान में त्रि दिवसीय राम कथा मानस गान प्रतियोगिता का आज शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री राजकुमारी दीवान अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष थीं। अध्यक्षता शारदा लोकनाथ साहू जनपद अध्यक्ष कुरूद ने की। विशिष्ट अतिथि गोविंद साहू जिला पंचायत सदस्य, संतोष साहू जनपद सदस्य कुरूद, भरत नाहर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भखारा, मुकेश कोसरे ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भखारा, उतरा चंद्राकर उप सरपंच एवं पंचगन ग्रामीण समिति थे।
इस अवसर पर सुश्री राजकुमारी दीवान ने कहा कि राम के चरित्र में पग-पग पर मर्यादा, त्याग, प्रेम और लोकव्यवहार के दर्शन होते हैं। राम ने साक्षात परमात्मा होकर भी मानव जाति को मानवता का संदेश दिया। उनका पवित्र चरित्र लोकतंत्र का प्रहरी, उत्प्रेरक और निर्माता भी है। इसीलिए तो भगवान राम के आदर्शों का जनमानस पर इतना गहरा प्रभाव है और युगों-युगों तक रहेगा।
शारदा लोकनाथ साहू ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में लोगों को रामायण में लिखी गई बातों को जीवन में उतारना बहुत जरूरी है। गांव में इस तरह के ज्ञानवर्धक कार्यक्रम समय-समय पर होने से पुराने समय के महत्वपूर्ण विषयों का ज्ञान होता है, जो आज के सभी वर्ग के लोगों के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
