पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति राजिम की बैठक आयोजित

 

पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति राजिम की बैठक आयोजित

राजिम। विगत दिनों पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भाव साहित्य समिति राजिम की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि समिति के वरिष्ठ संरक्षक ताराचंद मेघवानी एवं विशिष्ट अतिथि समिति के संयोजक शरद शर्मा की उपस्थिति में साहित्य के उत्थान हेतु समिति के द्वारा निष्पादित कार्यों की चर्चा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। इसी क्रम में माघी पुन्नी मेला के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली साहित्यिक संगोष्ठी के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। शीघ्र ही जिलाधीश को तत्संबंधी पत्र प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष काशीपुरी कुंदन द्वारा की गई तथा संचालन समिति के सचिव सागर शर्मा द्वारा किया गया, धन्यवाद ज्ञापन समिति के कोषाध्यक्ष नूतन साहू ने किया गया। उक्त अवसर पर गणेश गुप्ता, सुधा शर्मा, त्रिवेणी नाग, अशोक शर्मा,मुकुंद पालकर, इंद्रजीत यादव, मूलचंद सचदेव एवं समिति के सदस्यों सहित नगर के साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।