राजिम राज पटेल समाज ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिये दिये 10 हजार की राशि।

राजिम राज पटेल समाज ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिये दिये 10 हजार की राशि।

राजिम :- अयोध्या में बनने वाली हमारे आराध्य प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण के लिये राजिम राज पटेल समाज द्वारा 10 हजार रुपये की राशि प्रदान किया है,, उक्त राशि राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जी को भेट कर रशीद प्राप्त किया गया है। उक्त अवसर पर राजिम राज के प्रशासनिक अध्यक्ष नारायण पटेल, जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल, सचिव विनोद पटेल, कोषाध्यक्ष आशाराम पटेल,संरक्षक जीवन पटेल, तहसील अध्यक्ष बसंत पटेल, युवा प्रकोष्ठ कार्य. जिला अध्यक्ष किशोर पटेल, हेमसिंग पटेल राज सदस्य सहित राज के अन्य लोग शामिल हुईं।।
प्रशासनिक राज अध्यक्ष नारायण पटेल व जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने कहा कि भगवान श्री राम मंदिर निर्माण में समाज की भागीदारी हो उसके लिये राशि दिया गया है,, मंदिर निर्माण में समाज का योगदान हो इससे बड़ा पुण्य और नेक कार्य मे समाज की भागीदारी निभा रहे है।