*गरियाबंद पुलिस का ग्राम चौपाल*
राजिम। पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार राज्य में महिला संबंधी अपराध की रोकथाम करने के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्ष्क भोजराम पटेल गरियाबंद ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं संतोष महतो , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी टी आर कंवर के नेत्तव में जिला गरियाबंद में अपराधिक गतिविधियो को रोकने व महिला संबंधी अपराध्ो पर विशेष ध्यान रखते हुये ग्राम किरवई मे चौपाल लगाकर महिला संबंधी अपराध साइबर अपराध सड़क दुर्घटना जैसे गंभीर अपराधों के विषय में चौपाल में आए समस्त ग्रामीणों को बता कर थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक विकास बघेल के द्वारा जागरूक किया गया । ग्राम चौपाल में ग्राम प्रतिनिधि उपसरपंच नरेश साहू पंच कुंती पंच संतोष साहू डिगेश्वर साहू ग्राम कोटवार व गणमान्य पुरुष व महिलाएं उपस्थित आये। विशेष रूप से गांव में शराब बेचने व पीने की समस्या को गंभीर समस्या बताएं।
इस कार्य में थाना प्रभारी विकास बघेल, आर प्रमोद यादव ,आर 414
प्रमोद तिर्की, महिला आर 502 सविता खरे का विशेष योगदान रहा ।
