छ्त्रपति शिवाजी जयंती एवं वार्षिक अधिवेशन 21 फरवरी को सिंधौरी में। राजिम। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज सर्किल राजिम के द्वारा छत्रपति शिवाजी जयंती एवं वार्षिक अधिवेशन का आयोजन 21 फरवरी को ग्राम सिंधौरी में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू रहेंगे, अध्यक्षता आसाराम वर्मा सर्किल अध्यक्ष कुर्मी समाज करेंगे, अतिविशिष्ट अतिथि लीला लक्ष्मी देवांगन सरपंच,छोटू राम वर्मा पूर्व कोषाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि दानवीर दाऊ लाल वर्मा होंगे।इस अवसर पर सुबह 9 बजे कलश यात्रा का गांव भृमण, 10 से सामाजिक रोहन शिवाजी जयंती प्रारंभ होगा,1 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अतिथियों का उद्बोधन होगा एवं 3 बजे से विचार गोष्ठी व प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश वर्मा ने दी।
