छूरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचकर अनुविभागीय अधिकारी व तहसीलदार ने लगवाया कोविड का टीका…

छूरा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अंकिता सोम एवं सुश्री कुसुम प्रधान ने कोविड वैक्सीन का प्रथम टीकाकरण लगाया और सेल्फी जोन लेने के बाद विभाग वार जानकारी ली। एसडीएम श्रीमती सोम ने समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारियों से अपील की है कि विभाग से पंजीकरण कर्मचारी अधिकारी तत्परता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे पहुंच कर कोविड 19 का वैक्सीन लगवाये,स्वयं सुरक्षित व समाज और परिवार एवं दूसरो के लिए सुरक्षित रहे।
ब्लॉक मेडिकल आफिसर डाँ. एस.पी.प्रजापति ने जानकारी दिया की कोविड 19 वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण कर्मचारी में पंचायत विभाग से पंजीकृत 154 कर्मचारियों एवं अधिकारियों मे आज तक मात्र 49 कर्मचारियों ने टीकाकरण करवाये है।और अन्य विभागों में 5 से 10 प्रतिशत कर्मचारी टीकाकरण करवाने के लिये शेष बचे है। छुरा ब्लॉक के लिए 1619 लोगो में 1419 लोगो ने कोविड 19 वैक्सीन का टीकाकरण लगाया गया है। मेडिकल अफिसर डाँ.प्रजापति ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद मामूली बुखार,जी मचलना,चक्कर आने के लक्षणों से घबराने की आवश्यकता नहीं है ।अफवाहों से सावधान रहें, डाक्टर से परामर्श लेकर ही अन्य दवाओं का सेवन करे ।

 

समाचार विज्ञापन हेतु संपर्क करें खबर गंगा प्रधान संपादक अजय कुमार देवांगन मोबाइल नंबर 80 85 27 69 93 पल-पल की हर पल की खबर के लिए अपना खबर गंगा में पढ़िए।

राजिम गरियाबंद से प्रकाशित सप्ताहिक खबर गंगा वेब चैनल में पढ़ें है धार्मिक राजनीतिक साहित्यिक व अन्य समाचार पल-पल की खबर।