
कॉरपोरेट परस्त, किसान, कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी कानून को रद्द करने की माँग को लेकर दिल्ली सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 फरवरी को 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोकने देशव्यापी आह्वान किया था। संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान के अनुरूप छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के नेतृत्व में रेल रोकने आरंग रेलवे स्टेशन पर किसान 11 बजे से ही एकत्रित होने लगे थे जहाँ पर रेलवे प्रशासन पहले से भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुस्तैद थे और किसानों को रेलवे स्टेशन के गेट पर ही रोक लिया गया जिससे आक्रोशित किसानों ने केन्द्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का उनके कॉरपोरेट मित्रों अम्बानी-अडानी का पुतला दहन कर दिया।

इस मौके पर अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल साहू ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको देशव्यापी आह्वान पर छत्तीसगढ़ के किसान दिल्ली सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों के साथ एकजुट है। राज्य के जो किसान दिल्ली नही जा पा रहे हैं वे समय समय पर दिए जाने वाले देशव्यापी आह्वान के साथ एकजुट होकर उस आह्वान का पालन कर रहे हैं। यह आंदोलन जिस तरह हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में महापंचायत का रूप ले लिया है वह स्थिति यहाँ पर आगे बढ़ेगी। जितनी ज्यादा यह आंदोलन आगे खिंचेगी उतनी ही ज्यादा मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी अपना जमीन खोता जायगा। इसलिए मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानों के हित में किसानों को परेशान करना बंद करे और आंदोलनकारी किसानों की मांगों को पूरा करे। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के फिंगेश्वर ब्लॉक संयोजक रेखुराम साहू, छुरा के संयोजक चम्मन यादव सदस्यगण नीलकंठ साहू, तुलसी राम साहू, जहूर राम, पवन कुमार, रोहित साहू, दिनेश तारक आदि उपस्थित रहे।
मदन लाल साहू
उपाध्यक्ष
अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा, छत्तीसगढ़
मोबाइल 9926142033
समाचार विज्ञापन हेतु संपर्क करें खबर गंगा प्रधान संपादक अजय कुमार देवांगन मोबाइल नंबर 80 85 27 69 93 पल-पल की हर पल की खबर के लिए अपना खबर गंगा में पढ़िए।
राजिम गरियाबंद से प्रकाशित सप्ताहिक खबर गंगा वेब चैनल में पढ़ें है धार्मिक राजनीतिक साहित्यिक व अन्य समाचार पल-पल की खबर।
