*त्रिवेणी में लक्ष्मण झूला भाजपा की ऐतिहासिक उपलब्धि – अशोक बजाज*

*त्रिवेणी में लक्ष्मण झूला भाजपा की ऐतिहासिक उपलब्धि – अशोक बजाज*

नवापारा राजिम। जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ त्रिवेणी संगम में निर्माणाधीन लक्ष्मण झूले का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसे जल्दी-जल्दी जनता के लिए खोला जाना उचित होगा, अंचल की जनता बेसब्री से इस लक्ष्मण झूला के पूर्ण होने का इंतजार कर रही है , यह झूला वास्तव में बहुत ही विशाल एवं आकर्षक है तथा बरसात के मौसम में लोगों के लिए बहुत वरदान सिद्ध होगा। श्री बजाज ने कहा कि भाजपा सरकार की यह उपलब्धि है जिसे लोग सदियों तक याद रखेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को इस ऐतिहासिक कार्य के लिए साधुवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उमेश यादव अध्यक्ष भाजपा नवापारा मंडल , परदेशीराम साहू जिला मंत्री , नवल साहू महामंत्री ,रुपेन्द्र चंद्राकर मंडल मंत्री , मनीष देवांगन युवा मोर्चा मंत्री , किशन साहू प्रचार प्रसार मंत्री , मयाराम साहू पार्षद , मुकुद मेश्राम , हितेश मंडई उपसरपंच मानिकचौरी ,अप्पू सोनकर उपसरपंच पारागांव , हेमू यादव सहित कार्यकर्ता एवं धर्म प्रेमियों की उपस्थिति रही