महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता राठौर ने किया ब्लॉक शहर एवं जिला कार्यकारिणी का गठन।

राजिम कई महीनों से चल रहे कशमकश के बाद अंततः महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ममता राठौर ने शहर ब्लॉक एवं जिला कार्यकारिणी की गठन किया ज्ञात हो कि प्रथम पंचायत मंत्री एवं विधायक अमितेश शुक्ल के अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता सेन एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के निर्देश एवं आदेशानुसार महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर ने राजिम की पदमा दुबे को जिला उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे को जिला कोषाध्यक्ष पूर्व शहर अध्यक्ष प्रीति पांडे को जिला महासचिव ग्रामीण क्षेत्र में लगातार महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से सक्रिय रहने वाली प्रीति टोण्डे को जिला महामंत्री बनाया गया एवं राजिम नगर महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनीषा शर्मा शहर उपाध्यक्ष गायत्री साहू शहर महामंत्री सरिता यदु शहर महामंत्री तारा गंधर्व को नियुक्ति किया गया जिससे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल बना हुआ है वही समस्त पदाधिकारियों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया ।
