सेना भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र 17 फरवरी से 02 मार्च तक डाउनलोड कर सकते है

सेना भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र 17 फरवरी से 02 मार्च तक डाउनलोड कर सकते है

गरियाबंद 15 फरवरी 2021/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार 03 मार्च से 12 मार्च 2021 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन पंडित रविशंकर आउटडोर स्टेडियम दुर्ग में राज्य के सभी 28 जिलों के लिए किया जा रहा है। कुल 35 हजार 857 योग्य पुरूष उम्मीदवार रैली में भाग लेने हेतु आॅनलाईन रजिस्टर कर चुके है। रजिस्टर्ड उम्मीदवार प्रवेश पत्र 17 फरवरी से 02 मार्च 2021 तक वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट ज्वाइनइंडियनआर्मी डाटॅ एनआईसी डाॅट इन पर डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है।