समाज विकास के लिए शिक्षा अनिवार्य – द्वारिकाधीश (निषाद समाज भवन के अहाता की घोषणा)

समाज विकास के लिए शिक्षा अनिवार्य – द्वारिकाधीश
(निषाद समाज भवन के अहाता की घोषणा)
बागबाहरा – प्रत्येक माता पिता अपने हर लडका लडकी को कम से कम 12 तक जरुर पढावे ।आगे की पढाई होनहार छात्र खुद कर लेते है ।निषाद समाज को भी समय के साथ आगे बढना है तो ऐसा संकल्प आज से कर ले ।अपने पदाधिकारीयो चक पंच के माध्यम से जागरुकता लाकर संकल्प को मूर्त रुप देवे ।किसी भी व्यक्ति और समाज के विकास के लिए शिक्षा अनिवार्य है ।शिक्षा अविभाजित धन है भाई बहनो को बटवारा देना नही पढता न हि चोरी का भय रहता है ।बल्कि प्राप्त शिक्षा का जितना उपयोग करो धन अर्जन का साधन बनेगा ।
उक्त विचार संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने निषाद समाज सुवरमार 01 के ग्राम साल्हेभाठा मे आयोजित वार्षिक अधिवेशन मे मुख्य अतिथि के आसंदी से विगत दिवस ब्यक्त किया ।अधिवेशन का अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के अध्यक्ष एवं निषाद समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि निषाद ने किया ।उक्त दोनो के अलावा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलिप निषाद, क्षेत्रीय अध्यक्षगण दाउलाल निषाद, भगत निषाद, तरुण निषाद, थानूराम निषाद, कान्तूलाल निषाद, बालमकुन्द निषाद, कमल निषाद, विधायक प्रतिनिधि मनोहर ठाकुर, सेक्टर प्रभारी प्रीतम साहू, जनपद सदस्य नरोत्तम साहू, सरपंच खोरबाहरा साहू, बडा खान, निषाद समाज महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जानकी निषाद ने सम्बोधित किया ।
अधिवेशन भगवान राम जानकी लक्ष्मण एवं भक्त गुहा निषादराज के पूजा अर्चना बाद शुरु हुआ ।आय व्यय का लेखा प्रस्तुत कर समाजिक आवेदनो का सुनवाई किया गया ।सभापति गणेशराम निषाद थे ।
अधिवेशन मे प्रमुख रुप से जिला सचिव उमाशंकर निषाद, जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघन निषाद, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उसकराम निषाद, प्रमिला, रामेश्वरी, नाथूराम, कार्तिकराम, चन्द्रकुमार, लालाराम, �