राजिम:- भारत स्काउट्स एंव गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री विनोद सेवन लाल चंद्राकर व राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी के निर्देशानुसार व जिला शिक्षा अधिकारी श्री भोपाल तांडे के मार्ग दर्शन में राष्ट्रीय स्तर के 3 दिवसीय फ्री बीइंग मी कार्यशाला शा.कन्या उ.मा.शा.राजिम में 9 फरवरी से 11फरवरी 2021 तक आयोजन किया गया है, जिसमें 10 से 18 वर्ष के बच्चों में आत्मविश्वास की कमी पाई जाती है जिसे दूर करने के लिए फ्री बीइंग मी का यह अभियान वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड एंड गर्ल स्काउट (wagggs) के द्वारा शुरू किया गया है। इस अभियान को डग कंपनी द्वारा स्पांसर किया जाता है।
फ्री बीइंग मी का वास्तविक जीवन पर आधारित, स्कील डेवलपमेंट महत्त्व के साथ साथ मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अपने आपको जिम्मेदार नागरिक बना सके। इस कार्यक्रम में जिला स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डां. रामकुमार साहू,श्री संजीव चंद्राकर , आजीवन सदस्य, श्री बैखाखू राम साहू ,आजीवन सदस्य, श्री रोमन लाल साहू स्काउट गाइड जिला सचिव गरियाबंद , आशीष साहू डी ओ सी स्काउट एवं गाईड, श्रीमति सीमा साहू डी ओ सी गाइड के कुशल मार्गदर्शन में आज कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक श्री भीषब देव साहू डीओसी कोंडागांव, इस अवसर पर शिविर संचालक सहयोगी धर्मेंद्र ठाकुर, लुकेशवर प्रधान,प्रेमलाल साहू क्वाटर मास्टर उपस्थित
थे।
