राम मंदिर निर्माण समिति नगर व्दारा शहर मे-मोटर साईकिल रैली निकला गया
सौरभ अग्रवाल- पिथौरा।राम मंदिर निर्माण समिति पिथौरा नगर द्वारा शहर में मोटर साईकिल रैली निकाली गयी जगह जगह हुआ स्वागत डीजे के धुन पर रास्ते भर नारो के साथ थिरकते रहे युवा ।नगर संयोजक स्वप्निल तिवारी ने बताया कि रैली में रथ में सवार श्री राम का जगह जगह आरती उतार कर किया गया पूजा अर्चना।रैली थानेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री गोविन्द कमला गौशाला पहुंची जहां महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। पूरी शोभायात्रा में श्री राम के स्वरूप में सुसज्जित खेमलाल डड़सेना विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
मोटर साइकिल रैली में प्रमुख रूप से जिला सह कार्यवाहक नंदकुमार साहू खंड संयोजक मन्नूलाल ठाकुर नगर संयोजक स्वप्निल तिवारी जसबीर आजमानी ,नरेश सिंघल, रैदास गोयल, मुन्नू पाण्डेय , राजेश मिश्रा,क्षमा गोयल, नगर सह संयोजक मनीष अग्रवाल मोंटू ,पुरोहित मंच संयोजक गिरीश पांडेय ,युवा संयोजक सौरभ अग्रवाल, सेखर नायडू ,नंदकुमार निर्मलकर,खेमलाल डड़सेना, कुलदीप अग्रवाल, जतिन ठक्कर, सुमित अग्रवाल, ब्रह्मा पटेल, रमेश श्रीवास्तव ,प्रियरंजन कोसरिया ,दूलिकेशन साहू ,रवि अग्रवाल, जीवन डड़सेना ,डिगेश प्रधान, दिनेश गोयल,उपस्थित थे।
