राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र का वितरण

*📝  भारत स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण केंद्र मजर कट्टा हेतु दस लाख की घोषणा जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा 📝 स्काउट गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र मजरकट्टा मे जिला स्काउट्स गाइडस के डी ओ सी श्री आशीष साहू( स्काउट )श्रीमती सीमा साहू (गाइड) के नेतृत्व में राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र का वितरण समारोह आयोजित किया गया इसमें मुख्य अतिथि श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद ,विशिष्ट अतिथि श्री भाव सिंह साहू जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ,श्रीमती ममता राठौर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी, सरपंच मजरकट्टा भूपेंद्र ठाकुर, जिला मुख्य आयुक्त डॉ रामकुमार साहू थे। गरियाबंद जिला के 56 स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सरस्वती माता एवं भारत माता की पूजन अर्चन के पश्चात छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया डी ओ सी आशीष साहू द्वारा मुख्य अतिथि का एवं श्रीमती सीमा साहू द्वारा अध्यक्ष की स्कार्फ द्वारा स्वागत किया गया स्काउट गाइड जिला मुख्य आयुक्त डॉ रामकुमार साहू ने स्वागत उद्बोधन के साथ जिला प्रशिक्षण केंद्र के लिए मांग पत्र प्रस्तुत किया गया जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल तांडे द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया जिला सचिव रोमन लाल साहू के द्वारा जिला स्काउट गाइड की उपलब्धि का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया मुख्य अतिथि विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड अभाव एवं विषम परिस्थितियों में भी अपने कार्यों को अच्छे ढंग से करके जीवन जीने की कला स्काउट गाइड सिखाते है। समाज राष्ट्र एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए उत्तरदायी नागरिक का निर्माण करना स्काउट गाइड का उद्देश्य है ।अध्यक्षता कर रही स्मृति निरज ठाकुर ने कहा स्काउट गाइड जीवन में अनुशासित रहने आपसी सहयोग एवं भाईचारा के गुण सिखाते है। स्मृति निरज ठाकुर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्काउट गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र के लिए दस लाख राशि की घोषणा मंच मे किया गया जिससे जिले के स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के लिए एक बड़ा हाल बन सके। राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड विनोद चंद्राकर के द्वारा स्काउट गाइड जिला प्रशिक्षण के वर्तमान पुराने भवन में बिजली ,पंखा, पानी की सुविधा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पूर्ण करने का निर्देशित किया । मुख्य अतिथियों ,अध्यक्ष एवं मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया आभार प्रदर्शन स्काउट गाइड जिला उपाध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने करते हुए जिले के स्काउट गाइड गतिविधियों के विकास के लिए रोमन लाल साहू सचिव डी ओ सी आशीष साहू एवं सीमा साहू की प्रशंसा की । कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे श्री बैसाखु राम साहू पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद जिला स्काउट गाइड उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हाफिज खान नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिन्हा बाल कल्याण समिति जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा जनपद सदस्य मोहम्मद शफीक खान ,उपसरपंच मजर कट्टा सोहन निषाद ,प्रतिभा हुमने, ममता फुलझले ,शीला ठाकुर ,सीमा ठाकुर कांग्रेस नेत्री ,कमल लुनिया (डी ओ सी) महासमुंद जिला, जब्बर चंद्राकर,दिलीप चंद्राकर डी एम सी श्याम चंद्राकर डी टी सी अर्जुन धनंजय सिन्हा ब्लॉक सचिव हीरा सिंह यादव, प्रदीप मिश्रा,शिव सिंह कंवर टेक्निकल प्रभारी चैतन्य कुमार यदु, क्वाटर मास्टर प्रेम लाल साहू ,मीडिया प्रभारी पुरन लाल साहू ,दुर्गेश साहू ,देशराम धनुषधारी, लुकेश्वर प्रधान, सुनील देशलहरे ,हीरा राम साहू, रोशन ध्रुव, श्रीमती गोपेश्वरी साहु, श्रीमती टुकेश्वरी कंवर समन्वयक गरियाबंद केशव साहू ,प्रधान पाठक मजरकट्टा कुजूर मैडम गणमान्य नागरिक एवं स्काउटर गाइडर सम्मिलित हुए कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रोमन लाल साहू एवं शिक्षक हेमलाल साहू द्वारा किया गया