नवापारा राजिम
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला चौबेकॉलोनी रायपुर के सभागार में 27 जनवरी को शिक्षक सम्मान समारोह 2021
के मुख्य अतिथि एस. के. भरतद्वाज सम्भागीय संयुक्त संचालक रायपुर डॉ. निर्मल कुमार अग्रवाल सहायक संचालक जी.आर. चंद्राकर जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर सत्यदेव वर्मा प्रशासक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर श्रीमती भावना तिवारी प्राचार्य मायाराम सुरजन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु मुख्यमंत्री गौरव योजना के तहत गोपाल यादव प्रधान पाठक आदर्श शासकीय नवीन प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर नवापारा राजिम को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत सम्मान से सम्मानित किया जिसके अन्तर्गत पाँच हजार रुपये शाल श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया इस अवसर पर सभागार में रायपुर जिले के सभी नोडल प्राचार्य एवं उत्कृष्ट शिक्षक गण की गरिमामय उपस्थिति रही।
पालको का आकर्षण शाला के प्रति कैसे बढ़ाया हमारे संवाददाता द्वारा पूछने पर गोपाल यादव प्रधान पाठक ने बताया कि प्रतिवर्ष शाला में पूर्व नियोजित सफल कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिनमें बसंत पंचमी के अवसर परआध्यात्मिक जागरण यज्ञ के साथ नव प्रवेशी छात्रों के लिए विद्यारंभ संस्कार पट्टी पूजन, मातृ पितृ पूजन दिवस, प्रतिवर्ष मातृ सम्मेलन के माध्यम से माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम योग दिवस एवं महापुरुषों की जयंती स्वच्छता पखवाड़ा पर्यावरण संरक्षण एवं जल का सदुपयोग सहित ग्रीष्मावकाश में समर कैंप का भव्य आयोजन के माध्यम से समाज का रुख अपने विद्यालय के प्रति करने में सफलता मिली तथा माताओं का झुकाव अपने बच्चों के साथ स्कूल के प्रति बढ़ा है शिक्षकों के प्रति आदर सम्मान में वृद्धि हुई सकारात्मक भाव के साथ माताएं सहजता से अब स्कूल आकर शिक्षक तथा प्रधान पाठक से अपने बच्चों के विकास सहित अन्य विषयों पर सहजता से चर्चा कर पाती हैं।
गोपाल यादव प्रधान पाठक द्वारा सरकारी स्कूल के प्रति जनमानस में आकर्षण बढ़ाने अपनी शाला में छात्रों का नामांकन बढ़ाने सभी सहयोगी शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा संस्कारक्षम वातावरण निर्माण किये है शाला में आकर्षक भव्य प्रेरणादाई अनुकरणीय ज्ञानवर्धक प्रिंट रिच वातावरण निर्माण कर नगर में विद्यालय को आकर्षक बनाया है तथा प्राइवेट स्कूलों की तरह अभिभावक व समाज से सतत संपर्क करते हुए पढ़ाई में कमजोर व प्रावीण्य बच्चों का स्तर बढ़ाने का अभिनव पहल किये हैं साथ ही विद्यार्थियों व विद्यालय के हित मे शाला प्रबंधन समिति पालकगण व समाजसेवियों की
सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने में सफलता प्राप्त किया है।
विद्यार्थी गुणवत्ता के क्षेत्र में गत वर्ष सूचना एवं प्रौद्योगिकी पखवाड़े में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आदर्श शासकीय नवीन प्राथमिक शाला दीनदयाल नगर नवापारा के पाँच बच्चे संकुल एवं जिला स्तर से चयनित होकर राज्य स्तर तक गए जिसमे गोपाल यादव की विशेष भूमिका थी जिनमें से तीन बच्चों को माननीय प्रेमसाय सिंह टेकाम शिक्षा मंत्री के कर कमलों से पुरस्कार प्राप्त हुआ जिससे शाला के साथ नगर व विकासखण्ड गौरवान्वित हुवा।
शिक्षा गुणवत्ता में शाला को ए ग्रेड व
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है इसके पूर्व गोपाल यादव को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान तथा भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा कला संस्कृति अग्रदूत अवार्ड प्राप्त हो चुका है शाला की उत्कृष्टता एवं व्यक्तित्व के आधार पर गोपाल यादव को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरस्कार पुनः प्राप्त हुआ है जो नगर के लिए गौरव की बात है।
गोपाल यादव को शिक्षादूत पुरस्कार मिलने पर इकबाल अहमद विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआर बघेल बीआरसीसी अभनपुर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी धनराज मध्यानी अध्यक्ष नगर पालिका नवापारा पार्षद संध्याराव मयाराम साहू समाजसेवी अंजू पारख गीता अग्रवाल रूपाली अग्रवाल डॉ राजेंद्र गदिया डॉ उमा गुप्ता विजय गोयल रमेश पहाड़िया नरेश यादव विनोद साहनी युगेंद्र खिलारे गौकरण गिलहरे संतोष लौतरिया रेखा ठाकुर रीता वैष्णव मंजू देवांगन शिक्षक कुंभज कश्यप बेनीराम साहू तुलेश्वर बांसवार त्रिपदा बांसवार एकता शर्मा योगिता साहू सोनल साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति कौशल नगारची सहित संकुल के सभी प्रधानपाठक एवं शिक्षक गणों व प्रबुद्ध नागरिकों ने बधाई दी।
