भुसरेंगा मड़ई में पधारे जिलाध्यक्ष लोहाना*

*भुसरेंगा मड़ई में पधारे जिलाध्यक्ष लोहाना*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-प्रतिवर्षानुसार समीपस्थित ग्राम भुसरेंगा में छेरछेरा पुन्नी के पावन अवसर पर मडई मेले का आयोजन किया गया।मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना थे।अध्यक्षता वरिष्ठ नेत्री शशी गौर
ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा , जिला पंचायत सभापति तारणी चंद्राकर,जिला पंचायत पूर्व सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नीलम चंद्राकर ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष आलोक जाधव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जानसिंह यादव ,सरपंच संघ अध्यक्ष डीलन चंद्राकर,जनपद सदस्य गजेंद्र साहू,कृष्ण कुमार साहू ,उमाशंकर साहू ,सरपंच श्रीमती पुष्पा चंद्राकर आदि थे।
ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए श्री लोहाना ने कहा कि मडई का हमारी संस्कृति में विशेष महत्व है,जिसमे ग्रामीण आस्था के प्रतीक देवी-देवताओं की विशेष पूजा की जाती है रिश्तेदारों को सम्मान बुलाया जाता है।मड़ई साल भर के उत्सव का प्रतीक होता है।
ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान की आत्मा गांवों मे बसती है। हमारी संस्कृति व सभ्यता के अनुरूप गांव मे हर कार्यक्रम को उत्साह के साथ मनाया जाता है।
जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ने कहा मड़ई हमारी लोकपरम्परा का उत्सव है,जो लोगो मे आत्मीयता, मधुरता ,प्रेम व सद्भावना का निर्माण करता है।कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र चन्द्राकर ने किया।
इस अवसर पर अतिथियो ने ग्रामीणजनों के बीच जाकर उनसे मिलकर पर्व की बधाई देते हुए खुशियों को बांटा।इस दौरान बडी सँख्या में कांग्रेसजन,ग्रामीण जन सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।