1नवंबर 2020 को संविलयित शिक्षकों के वेतन के लिए निरंतर प्रयासरत- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोयलीबेड़ा

आशीष परिहार कांकेर/पखांजुर

पखांजुर -कोयलीबेड़ा विकासखंड के बीईओ, डीडीओ के अंतर्गत
1 नवंबर 2021 को शिक्षा विभाग में संविलयित 113 शिक्षकों को शासनादेश के वाबजूद विगत 02 महीनों का वेतन नही मिला। जिस कारण उन्हें जीवन यापन संबंधित गंभीर समस्याओ से जूझना पड़ रहा हैं। इससे पहले एसोसिएशन के पहल से उपरोक्त शिक्षकों का कार्मिक सम्पदा और प्राण शिफ्टिंग और संविलयन से समन्धित सभी दस्तावेज जून 2020 को ही बीईओ कोयलीबेड़ा कार्यालय में जमा कर दिया था। परंतु कार्यालय के बाबू के लापरवाही से उपरोक्त दस्तावेजो की एंट्री समय से नही किया गया।इस हेतु समय समय पर एसोसिएशन की और से पदाधिकारीगण प्रयासरत रहे पर बीईओ कार्यालय उक्त कार्य को गंभीरता से नही लिया।
उपरोक्त विषय को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन पुनः अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पखांजुर के माध्यम से कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी महोदय ने तुरंत बीईओ कोयलीबेड़ा अर्जुन सर्फे के साथ चर्चा कर अतिशीघ्र उक्त वेतन प्रदान करने के निर्देश दिए है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से संघ के पदाधिकारीगण उपरोक्त कार्य को लेकर निरंतर बीईओ कार्यालय , कोषालय तथा जिलाधिकारिओ के संपर्क में हैं।

ज्ञापन सौपने के समय एसोसिएशन के संतोष जायसवाल, भोलाप्रसाद ठाकुर, राम मनोरथ रॉय, प्रकाश चौधरी, बरुन कीर्तनिया, परिमल रॉय,रामभुवन वर्मा, मुकेश ध्रुव, दिनेश नाग, चंदनसिंह गोटी, अरुण बघेल, संतोष ठाकुर और कृष्णेन्दू आईच उपस्थित थे ।